Etawah News: जसवंतनगर तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी: फरियादियों की सुनी शिकायतें, एसपी सिटी, एसडीएम व क्षेत्राधिकारी रहे मौजूद
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24
जसवंतनगर/इटावा: जसवंतनगर तहसील सभागार में शनिवार को तहसील दिवस में आयोजित समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान कुल 11 शिकायतें दर्ज की गईं। अपर पुलिस अधीक्षक अभयनाथ त्रिपाठी व एसडीएम कुमार सत्यम जीत, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।शिकायतों में ग्राम हरे के निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम के सार्वजनिक बारात घर पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि बारात घर के परिसर में अतिक्रमण कर खरंजे पर घूरा डाला जा रहा है और खूटा गाड़कर जमीन पर दबंगई से कब्जा किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की।ग्राम सिसहाट के ग्रामीणों ने भी पशु बांधकर मार्ग और खाली भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। उनका कहना था कि इससे आवागमन बाधित होता है और ग्रामीणों को दैनिक गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी तरह ग्राम बहादुरपुर के सर्वेश कुमार ने बताया कि उनके भाई के नाम स्वीकृत सरकारी आवास पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे उन्हें आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा। वहीं ग्राम नगला रामलाल के भीखम सिंह ने अपने खेत में अवैध कब्जे की समस्या अधिकारियों को बताई।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार, खंड विकास अधिकारी उदयवीर दुबे ,एसडीओ विद्युत आनंदपाल, के अलावा कई अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो में: शिकायत सुनते अपर जिलाधिकारी


