आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
26 नवंबर 2026
हेडिंग
राजकीय इंटर कॉलेज झांसी में मनाया गया संविधान दिवस,गौरी फाउंडेशन ने किया संविधान जानो क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
झांसी। आज 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज झाँसी में गौरी फाउंडेशन द्वारा संविधान को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 138 छात्रों ने भाग लिया, जहां संविधान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। पहला स्थान निकिता कोष्टा लोकमान्य तिलक गर्ल्स इंटर कॉलेज ने हासिल किया, दूसरा स्थान रौनक पटेल सरस्वती बालिका मंदिर इंटर कॉलेज ने हासिल किया और तीसरा स्थान सारांश साहू जय अकादमी ने हासिल किया।इस अवसर पर सीडीओ जुनैद अहमद जी और गौरी फाउंडेशन की सचिव दीक्षा द्विवेदी ने विजेताओं को सम्मानित किया। संविधान दिवस पर सीडीओ जुनैद अहमद जी ने छात्रों को प्रेरित किया और दैनिक जीवन में संविधान के महत्व को समझाया। गौरी फाउंडेशन के स्वयंसेवक चंदर, शहजेब, मनीष कुशवाह,सुनील,झलक,अलका,तरुण द्विवेदी,रविंद्र ने संविधान को जानो प्रतियोगिता का त्रुटिहीन आयोजन किया।


