? विनोद कुमार पांडे ब्यूरो चीफ
सरकार की सबसे बड़ी स्वास्थ्य पहल: अहमदाबाद में खुला एशिया का सबसे बड़ा हार्ट हॉस्पिटल — ‘यू.एन. मेहता हॉस्पिटल’ बना आम लोगों के लिए जीवनदान का केंद्र!
अहमदाबाद, गुजरात —देश की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया इतिहास रचते हुए गुजरात के अहमदाबाद में एशिया का सबसे बड़ा हृदय रोग अस्पताल “यू. एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर” पूरी तरह से जनता के लिए खोल दिया गया है। यह हॉस्पिटल न केवल अपने विशाल आकार और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां मिलने वाली सेवाएं और उपचार दरें गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां हार्ट संबंधी बीमारियों का अत्याधुनिक इलाज अब नाममात्र खर्च में किया जा रहा है। अस्पताल में सिर्फ 15,000 रुपये खर्च करने के बाद लगभग 7 लाख रुपये का इलाज पूरा किया गया है।
ECG पूरी तरह नि:शुल्क,
ECO मात्र ₹300,
एंजियोग्राफी ₹6000,
और अन्य जांचें बहुत ही नाममात्र दर पर उपलब्ध हैं।
यहां देश के नामी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे सेवाएं दे रही है। इनमें डॉ. जयेश प्रजापति और डॉ. शरद जैन जैसे अनुभवी चिकित्सक शामिल हैं। किसी भी मरीज को यदि दूसरे अस्पतालों ने मना कर दिया हो, तो उन्हें यहां आशा की नई किरण मिल सकती है।
‘यू. एन. मेहता हॉस्पिटल’ को गुजरात सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से मानवता की भावना के तहत स्थापित किया गया है। यहां आयुष्मान भारत कार्ड भी मान्य है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी उच्च स्तरीय उपचार मिल सके।
अस्पताल परिसर में मरीजों और परिजनों के ठहरने की समुचित व्यवस्था के साथ भोजन पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा हॉस्पिटल परिसर में 50 रुपये की थाली व्यवस्था वाली कैंटीन और बाहर अन्नपूर्णा भवन में 35 रुपये में पौष्टिक भोजन की सुविधा भी दी जा रही है।
यह पहल न केवल गुजरात बल्कि पूरे भारत के लिए एक मिसाल बन रही है, जहां सरकारी सहयोग से आम जनता को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ दरों पर मिल रही हैं।
