मल्लावां हरदोई, बाबा सुनासीर नाथ धाम पर अज्ञात चोरों ने राधा कृष्ण मंदिर के दान पात्र को तोड कर चोरी की समिति ने थाने पर शिकायत की।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई क्षेत्र के अंतर्गत बाबा सुनासीर नाथ धाम पर 4 नवंबर 2025 की रात को अज्ञात चोरों ने राधा कृष्ण मंदिर पर रखा दान पात्र को तोड़कर दान किए हुए रूपयो को चुरा ले गए सुबह जैसे ही पुजारी द्वारा देखा गया दान पात्र टूटा पाया गया काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं चल सका समिति के पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने स्थानीय थाना पर प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की।सूत्रों से मिली खबर कि बीते कुछ ही दिन पहले आधा दर्जन गुमटियो की कुंडी तोड़कर उनमें रखा समान एवं नगदी पैसा चोरों ने चुरा लिया था जिसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है जानकारी यह भी हुई कि कुछ अज्ञात चोरों को पुलिस ने पकड़ा परंतु स्थानीय थाना लाकर के उन्हें बाइज्जत छोड़ दिया ऐसी स्थिति में मंदिर की दोनों समितियां परेशान है लेकिन चोरी करने वाले गिरोह का अभी तक पता नहीं चल सका है खबर लिखे जाने तक समिति के दोनों पदाधिकारी में काफी रोष व्याप्त है।

