संवाददाता जगतपाल सिंह
लोकेशन संभल बबराला
मिशन शक्ति की गूँज: एंटी रोमियो टीम एवं बबराला थाना के थानाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को मिशन शक्ति के प्रति किया जागरूक, पढ़ाया आत्मरक्षा का पाठ
बबराला, जनपद संभल: डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल, बबराला में जनपद संभल की एंटी रोमियो टीम तथा बबराला थाना के थानाध्यक्ष द्वारा विद्यार्थियों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों और महत्त्व से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और कानून संबंधी जागरूकता बढ़ाना था।थानाध्यक्ष ने बच्चों को बताया कि मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके अन्तर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 आदि की जानकारी दी और आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करने का आग्रह किया।एंटी रोमियो टीम के सदस्यों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया पर सावधान रहने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य श्री आनन्द स्वरूप सारस्वत ने पुलिस विभाग के जागरूकता अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं में सुरक्षा जागरूकता, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति सजगता बढ़ाते हैं। उन्होंने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की।


