हरदोई सवायजपुर मे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
भरखनी-सवायजपुर के खेल मैदान खम्हारिया में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी भरखनी डॉ सुनील कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, कि खेलकूद से विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास तीव्र होता है। इससे छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास तथा टीम भावना का निर्माण होता है। खेल भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पचास मीटर दौड़ में शयक सिंह प्रथम, आकाश द्वितीय, प्रशांत तृतीय बालिका वर्ग अंशिका, मुस्कान, रजनी, सौ मीटर दौड़ में प्रशांत ने प्रथम, अमित ने द्वितीय, विजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग में अंशिका, आकांक्षा, शिवांशी प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर दौड़ में शिवांश, अयांश, विजय व बालिका वर्ग में कोमल पायल व रोहाणी ने प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह, अश्वनी मिश्रा,संदीप त्रिवेदी,नन्हेलालराकेश बाजपेई, संजय त्रिवेदी, राजीव त्रिवेदी, करुणेश अग्निहोत्री, अभिषेक सिंह, अनुज दीक्षित, संदीप मिश्रा, बैजनाथ, राजेश मिश्रा, आनंद मिश्रा, रविन्द्र मिश्रा, मंजू गुप्ता, डॉ. शिवानन्द बाजपेई, सोनी अग्निहोत्री, वैभव त्रिपाठी, अनुपमा श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, राजेश शुक्ला, प्रशांत अग्निहोत्री, शिवम् यादव, सचिन यादव, अशोक कुमार, राहुल, रविन्द्र आनंद, विष्णु गोपाल त्रिपाठी, गुरबख्श, आदि शिक्षक, शिक्षामित्र का अभिषेक शुक्ला, सर्वेंद्र कुमार, शिव सिंह, दिनेश कुमार, दीपू, चंद्र प्रकाश, सुनील दीक्षित, सुरबेंद्र, नीतीश कुमार, आदि अनुदेशको, व सौरभ बाजपेई, अतुल सिंह, शशि कुमार सिंह, अंकित शुक्ला आदि का सहयोग सराहनीय रहा। सभी का आभार पीटीआई संजय मिश्रा ने व्यक्त किया।


