UP सरकार ने पीलीभीत की ADM ऋतु पूनिया को हटा दिया है !!
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24
ADM ने विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रिंस गौड़ को रंगदारी मांगने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जेल भिजवाया था।
प्रिंस गौड़ का आरोप था कि एक निर्माणाधीन कॉलोनी में मजार बनाई जा रही थी। VHP के लोग इसका विरोध कर रहे थे। कॉलोनाइजर को ADM का संरक्षण था।प्रिंस की अरेस्टिंग के बाद VHP नेताओं ने ADM की शिकायत ऊपर तक की। जिसके बाद आज ये कार्रवाई हुई है और ऋतु पूनिया को अब ADM पद से हटाते हुए लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।
