फर्रुखाबाद में बिना कागज माल धोते मिले 2 स्लीपर बस सीज।
फर्रुखाबाद में दो ओवरलोड ट्रक भी सीज। 1.10 लाख का जुर्माना
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित TTN 24 फर्रुखाबाद यूपी
फ़र्रुखाबाद में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना प्रपत्र माल ढोते हुए पाई गईं दो स्लीपर बसों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त, दो ओवरलोड ट्रक भी जब्त किए गए।सहायक आयुक्त (राज्य कर) सचल दल फतेहगढ़ के अमित त्यागी के साथ मिलकर यह अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान, मंडी में संचालित इन बसों पर 18,000 रूपए का जुर्माना लगाया गया। राज्य कर विभाग द्वारा माल की जांच कर करारोपण अलग से किया जाएगा। अभियान में चार ट्रकों को ओवर-हाइट माल लदा होने के आरोप में चालान किया गया।
वहीं, दो ओवरलोड ट्रकों को भी सीज किया गया। परिवहन विभाग ने इस कार्रवाई में कुल 10 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.10 लाख रूपए का जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
फ़र्रुखाबाद से बड़ी संख्या में स्लीपर बसों का संचालन हो रहा है। इन बसों में दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों से माल भी आता है। वहीं कुछ बसें तो मानक के विहीन संचालित हो रही हैं।

