Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जसवन्तनगर/इटावा: जसवंतनगर थाने में थाना इंचार्ज समेत 11 उपनिरीक्षक व कांस्टेबलों एवं 2 पत्रकारों ने किया रक्तदान

 *Etawah News: जसवंतनगर थाने में थाना इंचार्ज समेत 11 उपनिरीक्षक व कांस्टेबलों एवं 2 पत्रकारों ने किया रक्तदान*


*उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के तत्वावधान में थाना जसवंतनगर में लगा रक्तदान शिविर का कैम्प*

 रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 

जसवन्तनगर/इटावा: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के ट्रांसफ्यूज़न मेडिसिन विभाग द्वारा जसवंतनगर थाना परिसर में आज एक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस थानों में साप्ताहिक रक्तदान अभियान का हिस्सा था। 

थाना जसवंतनगर के प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने फीता काटकर इस शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं रक्तदान करके एक प्रेरणादायक पहल की और सभी को आह्वान किया कि वे इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। यह शिविर शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे पुलिस रक्तदान सप्ताह की श्रृंखला का तीसरा चरण था।

इससे पूर्व 1 नवंबर को इकदिल थाना और 2 नवंबर को बकेवर, 4 नवम्बर को बसरेहर थाने में,5 नवंबर को सैफई, 7 नवम्बर थाना करहल और आज 9 नवम्बर को थाना जसवन्तनगर में भी रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। 

इस रक्तदान अभियान में ट्रांसफ्यूज़न मेडिसिन विभाग के डॉ० आदित्या शिवहरे एवं कैंप इंचार्ज व टेक्निकल ऑफिसर डॉ राकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में एक समर्पित टीम ने अपनी सेवाएं दीं। 

इस टीम में सुनील स्वामी , टेक्निकल ऑफिसर, इशू एम एल टी नर्सिंग ऑफिसर, रामश्रुप , बृजेश,कपिल दुबे , अवध किशोर, राजेश यादव, विमलेश एम टी डब्लू,सुनील कुमार प्रियंका पाल आदि टीम शामिल रही।

    थाना जसवंतनगर में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 35 लोगों ने पंजीकरण कराया और 13 उपनिरीक्षक व कांस्टेबल समेत 2 पत्रकारों ने रक्तदान कर जीवनदान का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। यह अभियान समाज में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्त की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

   रक्तदान शिविर में जसवन्तनगर थाना इंचार्ज कमल भाटी, एस आई मनीष कुमार , एस आई शुभम् वर्मा, तरुण कुमार, अजय कुमार, पिंटू कुमार, अरविंद कुमार जसवीर सिंह, अरविंद सिंह विवेक कुमार, मनीष, सतेंद्र सिंह, पत्रकार आलोक कुमार पत्रकार मोहम्मद आमीन भाई,आदि लोगों ने ब्लड डोनेट किया।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe