Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

आजमगढ़: ग्राम प्रधान ने दिवाली के अवसर पर ग्रामीणों को मिठाई वितरित कर दी दीपावली की शभकामनाएं

 *ग्राम प्रधान ने दिवाली के अवसर पर ग्रामीणों को मिठाई वितरित कर दी दीपावली की शभकामनाएं*

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह 

आजमगढ़

आजमगढ़ । मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के परसीनिया ग्राम प्रधान पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद सिंह ने अपने जन्म दिन एवं दिवाली के अवसर पर ग्रामीणों को मिठाई वितरित कर दी दीपावली की शभकामनाएं।


विनोद सिंह ने दीपावली पर्व पर क्षेत्र का भ्रमण किया और घर-घर जाकर मिठाइयां उपलब्ध कराईं। उन्होंने अपने आवास पर भी मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने ग्राम सभा के सभी निवासियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों को मिठाई देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। पंचायत भवन में कार्यरत कर्मचारियों को भी मिठाई वितरित की गई।


इस दौरान उनके बेटे मंजीत सिंह,सुरजीत सिंह एवं विवेक सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह 

आजमगढ़

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe