ग्राम रतनपुर में धूमधाम से मनाई गई काली पूजा।
पत्रकार स्वतंत्र नामदेव
कांकेर जिला ब्यूरो
ग्राम पी.वी. 118 रतनपुर में मां काली की पूजा इस वर्ष बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। गांव के लोगों ने मिलकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।काली पूजा के अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने मिलकर पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया था। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट से मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही थी।
पूरे विधि-विधान के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की गई। पुरोहित गोपाल चक्रवर्ती एवं मांडवी महादेव दास, विधान विश्वास के द्वारा विशेष मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। लोगों ने मां काली से सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।
पूजा के बाद रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें गांव के नन्हे, नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। देर रात तक भक्ति गीत और भजन-कीर्तन का दौर चला। इस दौरान दूर-दूर से आए भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष अमित सरकार, उपाध्यक्ष स्वपन सरकार, हरि सिंह नेताम, अनूप कीर्तनिया, मृणाल दास, प्रश्नजीत मंडल, दीपू मंडल, एवं ग्राम पी.वी. 118 के सभी निवासियों ने एकजुट होकर सहयोग किया। गांव के युवाओं ने व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे पूजा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
काली पूजा का यह भव्य आयोजन ग्राम पी.वी. 118 रतनपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया, जिसने पूरे गांव को भक्ति के रंग में रंग दिया।
