युवा कांग्रेस का 'बिजली बिल जलाओ' आंदोलन: पखांजूर में बिजली दरों के खिलाफ़ जोरदार प्रदर्शन।
पत्रकार स्वतंत्र नामदेव
कांकेर जिला ब्यूरो
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार बढ़े हुए बिजली दरों के विरोध में प्रदेशव्यापी चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत, विधानसभा अंतागढ़ के पखांजूर में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का प्रथम चरण, जिसे 'बिजली बिल जलाओ आंदोलन' नाम दिया गया है,ब्लॉक कांग्रेस युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पखांजूर के पुराना बाजार चौक से रैली निकाली। कार्यकर्ता "बिजली चोर - गद्दी छोड़" जैसे नारे लगाते हुए पखांजूर बिजली ऑफिस पहुँचे। वहाँ, उन्होंने जमकर नारेबाज़ी की और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में बिजली बिल जलाकर अपना रोष व्यक्त किया।
यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया और सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, तथा जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शोएब अहमद के निर्देशानुसार किया गया था।
इस 'बिजली बिल जलाओ' कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए जिनमें ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी इंद्रजीत विश्वास, रूप सिंह पोटाई, राजदीप हालदार, सुप्रकाश मलिक, अमर मंडल, भुवन बढ़ई
सिद्धार्थ बढ़ाई, ईश्वर कड़ियम
अनिवास राय,निहार सरकार
इनके अतिरिक्त, प्रदीप बाइन, नेपाल राय, अशोक लकड़ा, विकाश मंडल, दिलीप बिस्वास, श्यामल बिस्वास, किशोर सिकदर, दीपांकर सरकार, सचिन मलिक, विक्रम मलिक, शुभाशीष शाना, रबिन बिस्वास, आदिवासी छात्र युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष राजेश नुरूटी, विनोद कुमेटी, संजय सलाम, नीलेश कोरचा, नीलकंठ कलको, रमन सरकार, विशाल शील, नीरज पाइक, रानोधीर घरामी, नीलेश कोरछा, मानकर पददा, दलवीर मिच, धनीराम दुग्गा, पप्पू बिस्वास, मिलन मंडल, स्वरूप मंडल, तुषार वैध, प्रताप मंडल, दख़्खो बिस्वास, संजय हालदार, तापस राय, बलाई कीर्तनिया, प्रदीप दास, प्रदीप सरकार, चंदू बिस्वास, सदई राय, सुजय बिस्वास, महेश थापा, संजय मंडल सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
