Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कांकेर: कोयलीबेड़ा ब्लॉक में पशुपालन को बढ़ावा देने हेतु निरीक्षण

 कोयलीबेड़ा ब्लॉक में पशुपालन को बढ़ावा देने हेतु निरीक्षण।


पत्रकार- स्वतंत्र नामदेव 

कांकेर जिला ब्यूरो

टी टी एन 24 न्यूज

(समय का सच )

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संयुक्त आयुक्त चिन्मयजीत सेन और संचनालय से डॉ. पराग आकांक्षी विकासखंड कोयलीबेड़ा में पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, पशुधन विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण प्रेम नगर, विश्रामपुर (पशु चिकित्सालय कापसी) और ग्राम इंद्रप्रस्थ (पशु चिकित्सालय पखांजूर) में हुआ।

इस दौरान उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान, वत्स उत्पादन, और पशुओं में टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समीक्षा की और पशुपालकों के साथ बात की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत पशुपालन क्षेत्र का विकास करना है।

इस निरीक्षण में डॉ. सत्यम मित्रा (उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, उत्तर बस्तर कांकेर) और डॉ. अजमेर सिंह कुशवाहा (अतिरिक्त उपसंचालक, प्रभारी पशु चिकित्सालय पखांजूर) ने विशेष मार्गदर्शन दिया। उनके साथ ही डॉ. एस. आर. धाकड़, डॉ. डी. के. कलिहारी, डॉ. मयंक, डॉ. चंदन कुमार साहू, डॉ. सीमा, कोयलीबेड़ा ब्लॉक के पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, एवं अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया।

कार्यक्रम में नीति आयोग के सदस्य विकास टंडन और छत्तीसगढ़ सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित, देवभोग दुग्ध शीत केंद्र के प्रबंधक गजानंद साहू का भी योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर, उपसंचालक और अतिरिक्त उपसंचालक ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी सदस्यों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe