Type Here to Get Search Results !
BREAKING

कांकेर: भाजपा नेता राजेश नायर ने प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाठिया से की भेंट, आत्मनिर्भर भारत अभियान पर हुई चर्चा

 भाजपा नेता राजेश नायर ने प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाठिया से की भेंट, आत्मनिर्भर भारत अभियान पर हुई चर्चा।


पत्रकार- स्वतंत्र नामदेव 

कांकेर जिला ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान मंडल महामंत्री और जिला सदस्य राजेश नायर ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाठिया से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' की आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

यह मुलाकात भाजपा के संगठनात्मक कार्यों के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राजेश नायर ने प्रदेश उपाध्यक्ष को अपने क्षेत्र में चल रहे अभियान की प्रगति से अवगत कराया और अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए।

सतीश लाठिया ने राजेश नायर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' का संकल्प जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही सफल हो पाएगा। उन्होंने पार्टी के सभी सदस्यों से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह भेंट ऐसे समय में हुई है जब पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने पर जोर दे रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe