गुरुग्राम हरियाणा
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24
*गुरुग्राम को बड़ी सौगात: मेट्रो का हुआ भूमि पूजन, सीएम सैनी बोले- ये परियोजना शहर की नई पहचान बनेगी*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम मेट्रो के भूमि पूजन को ऐतिहासिक बताते हुए इसे शहर की आर्थिक प्रगति, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं से जोड़ा है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी शामिल रहे।गुरुग्राम को आज एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण का भूमि पूजन किया है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-नौ तक मेट्रो का निर्माण 1277 करोड़ से होगा।
गुरुग्राम मेट्रो के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गर्व और गौरव का दिन है। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मेट्रो रेल परियोजना का भूमि पूजन हम सब के लिए गर्व की बात है। तेजी से बढ़ते हुए शहर को एक आधुनिक और सशक्त परिवहन की आवश्यकता थी।
