रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 9452755077
नगर पालिका में जीएसटी पर हुई चर्चा ,अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कूड़ा कलेक्शन पर दिया जोर।
फर्रुखाबाद में नगर पालिका परिषद कार्यालय के मीटिंग हॉल में सुबह 10:30 बजे नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक शुरू हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री का जीएसटी पर दिया गया संबोधन सुना गया और पांच वार्डों में घर-घर कूड़ा उठाने के काम की शुरुआत पर भी चर्चा हुई।
नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी से आम जनता को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री को जीएसटी दरें कम करने के लिए धन्यवाद दिया। यह बैठक विशेष रूप से जीएसटी में कमी के लिए सरकार का आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।
अग्रवाल ने बताया कि पांच वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने जनता और सभासदों से इस पहल में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे खुद हर वार्ड में जाकर लोगों को कूड़ा सही जगह डालने के लिए समझा रही हैं।
अध्यक्ष ने खराब पड़ी गाड़ियों को जल्द ठीक कराने का प्रयास करने की बात कही। अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बैठक में आवश्यक कार्यों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका के पास टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियों की गाड़ियों के लिए स्थानीय मैकेनिक नहीं हैं, जिसके कारण मरम्मत में देरी होती है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार, कर्मचारी और सभी सभासदगण उपस्थित रहे।


