चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
शांती सत्संग मंच के 52 वें वर्ष का प्रवचन एवं संत सम्मेलन 3 अक्टूबर से।
शांति सत्संग मंच के आयोजक प्रकाश चंद गुप्ता ने यह जानकारी दी।
मल्लावां (हरदोई) शांती सत्संग मंच श्यामपुर मल्लावां के तत्वावधान में 52 वें वर्ष का प्रवचन एवं संत सम्मेलन का आयोजन 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक संपन्न होगा। जिसमें जगतगुरु शंकराचार्य सहित विश्व विख्यात कई संत एवं विद्वान ज्ञान की गंगा बहाएंगे।
शांति सत्संग मंच के आयोजक प्रकाश चंद्र गुप्त ने बताया कि ब्रह्मलीन माता श्रीमती शान्ती गुप्ता एवं पिता चौधरी रामभरोसे गुप्ता द्वारा संस्थापित इस मंच से 51 वर्षों से सत्संग का आयोजन अनवरत होता आ रहा है। इस बार 52 वें वर्ष के इस प्रवचन एवं संत सम्मेलन के आयोजन में चित्रकूट धाम कामदगिरि पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी महाराज 3 अक्टूबर से 4 अक्टूबर , चौमुख धाम पीठाधीश्वर जगद्गुरु महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज सागर मध्य प्रदेश 5 से 7 अक्टूबर , हनुमंत द्वार पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी धीरेंद्राचार्य जी महाराज जोधपुर 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर , परीक्षा पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी महावीर दास जी महाराज झांसी 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर,वेदांत विदुषी प्रज्ञाभारती गिरि पंछी देवी हरिद्वार 5 अक्टूबर से 7 अक्टूवर , पंडित राघव किशोर द्विवेदी रामायनी इटावा 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर , पंडित राघवेंद्र दास रामायनी छतरपुर मध्य प्रदेश 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर, साध्वी मिथिलेश्वरी दीक्षित (मानस कोकिला) जालौन 3 अक्टूबर से 5अक्टूबर, श्रीमती रचना रामायनी इटावा 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, एवं पंडित अशोक शास्त्री कथा व्यास 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आदि सभी संत एवं वक्ता प्रतिदिन शाम 3:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ज्ञान की गंगा बहाएंगे।
आयोजक समिति के सुरेश चंद्र ,दिनेश चंद्र, उमेश चंद्र ,प्रकाश चंद, अशोक चंद्र एवं संतोष चंद्र गुप्त ने क्षेत्र के समस्त भक्तों एवं श्रोता गणों को आमंत्रित करते हुए आग्रह किया है कि सभी लोग इस प्रवचन एवं संत सम्मेलन के कार्यक्रम में पधार कर अपना जीवन धन्य बनाएं।


