Type Here to Get Search Results !
BREAKING

कांकेर: पी.वी. 46 में श्री विश्वकर्मा पूजा पर पांच दिवसीय भागवत कथा का आयोजन

 पी.वी. 46 में श्री विश्वकर्मा पूजा पर पांच दिवसीय भागवत कथा का आयोजन।


पत्रकार- स्वतंत्र नामदेव

कांकेर जिला ब्यूरो

टी टी एन 24 न्यूज 

श्री विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में, ग्राम पी.वी. 46 में पांच दिवसीय भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में सभी भक्तों और धर्म प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

कथा का वाचन कथा व्यास, श्री धाम वृंदावन के पं. बंकिम चंद्र महाराज करेंगे। यह आयोजन 18.09.2025 से 22.09.2025 तक चलेगा। कथा का समय प्रतिदिन शाम 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक निर्धारित किया गया है।

यह आयोजन सुकृत समारोह, पी.वी. 46 द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। इस पवित्र अवसर पर, कथा के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के प्रति भक्ति का संदेश दिया जाएगा।

आयोजन समिति ने सभी से इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर धर्म लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe