Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कांकेर: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ी

 पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ी।


पत्रकार - स्वतंत्र नामदेव 

कांकेर जिला ब्यूरो 

 पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, अब विद्यार्थी 15 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

जो छात्र प्रवेश लेना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.pssou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, छात्रों को आवेदन की हार्ड कॉपी और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शासकीय वीर गेंद सिंह महाविद्यालय, पखांजूर स्थित दूरवर्ती अध्ययन केंद्र में जमा करना होगा।

विश्वविद्यालय स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और कौशल विकास कार्यक्रम जैसे कई पाठ्यक्रम संचालित करता है। स्नातक कोर्स: बीए, बीएससी (गणित व जीवविज्ञान), बीकॉम (ऑनर्स), बीबीए (ऑनर्स), बी-लिब एंड आईएससी। स्नातकोत्तर कोर्स: एमए (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, शिक्षा, छत्तीसगढ़ी), एमएसडब्ल्यू, एमकॉम, एमए/एमएससी (गणित व कंप्यूटर साइंस), मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस।डिप्लोमा कोर्स: पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन, डिप्लोमा इन योग साइंस, डिप्लोमा इन साइकोलॉजिकल गाइडेंस एंड काउंसलिंग, और रामचरित मानस में विज्ञान से सामाजिक उत्थान में डिप्लोमा जैसे कोर्स भी उपलब्ध हैं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe