Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

भीलवाड़ा: चाकू व डंडों से हमला, दुकान में तोड़फोड़ व लूट – पीड़ित ने सुभाषनगर थाने में दी रिपोर्ट

 **चाकू व डंडों से हमला, दुकान में तोड़फोड़ व लूट – पीड़ित ने सुभाषनगर थाने में दी रिपोर्ट**

ब्यूरो रिपोर्ट 

भीलवाड़ा। (अमित शर्मा) – शहर के यूआईटी चौराहा स्थित एक सैलून पर गुरुवार शाम हथियारबंद बदQक1माशों ने हमला कर तोड़फोड़ और नकदी लूटने की वारदात को अंजाम दिया। घटना में दुकानदार घायल हो गया, जिसे एमजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोतीपुरा मुंडैता थाना कोटड़ी निवासी सुरेश सैन (21), हाल किरायेदार गायत्रीनगर, यूआईटी चौराहा पर “द सूर्या सैलून” चलाता है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे राकेश सेन (चपरासी कॉलोनी) अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि राकेश सेन छह माह पहले भी दुकान पर आकर मोबाइल तोड़ने और धमकाने की घटना कर चुका है।


पीड़ित के अनुसार, राकेश सेन शराब के नशे में दुकान का गेट तोड़कर अंदर घुस आया और अचानक चाकू से बाएं हाथ पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। साथ आए युवकों ने डंडों से पीटकर पीड़ित के पीठ व कंधों पर गंभीर चोट पहुंचाई और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की।


हमलावरों ने दुकान में रखी भगवान की ताक के नीचे दराज से 19,700 रुपये नकद निकाल लिए और पीड़ित की मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि “दुकान खाली कर देना, नहीं तो जान से मार देंगे।”


घायल सुरेश को ग्राहकों की मदद से एमजीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां हाथ में टांके लगाए गए। पीड़ित ने सुभाषनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe