Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: पुलिस ने लूट में दो आरोपियों का हाफ एनकाउंटर, तीन गिरफ्तार

 पुलिस ने लूट में दो आरोपियों का हाफ एनकाउंटर, तीन गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(*TTN 24*) रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी के साथ तीन दिन पूर्व जेबरात लूट ली घटना को अंजाम दिया गया था| जिनको पुलिस नें शनिवार अहले सुबह हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार किया| गिरफ्तार किये गये दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि उनका एक साथी भी गिरफ्तार किया गया है|

थाना कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी यदुनाथ सिंह सोमबंशी के साथ बीते 5 अगस्त तीन दिन पूर्व कुतबपुर बघार भोजपुर कमालगंज में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था| पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी| शनिवार सुबह लगभग 5:30 बजे पुलिस कुतबपुर बघार परचेकिंग अभियान चला रही थी| पुलिस के अनुसार उन्हें एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखे, जिन्हें रोंकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी बाइक भगाने लगे, जब पुलिस नें पीछा किया तो बाइक सबार बदमाशों नें पुलिस पर गोली दाग दी | पुलिस की जबाबी फायरिंग में निगम पुत्र मलिया निवासी लकूला कादरी गेट, गौरव पुत्र अनिल निवासी लालगेट कादरी गेट के पैर में गोली लगी,जबकि उसका एक और साथी सचिन पुत्र सुधीर निवासी गंगा नगर सकुशल गिरफ्तार किया गया| घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|


*यह सामान हुआ बरामद*

पुलिस के अनुसार बदमाशों के पास से दो देशी तमंचा 315 बोर, 1 मिस कारतूस 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस 315 बोर, दो खोखा, एक बाइक, लूटा गया मोबाइल, एक अंगूठी पीली धातु मिला है|

*जेल के भीतर बनायी लूट की योजना, बाहर निकलकर दिया अंजाम*

जेल के भीतर अपराधी को सुधरनें का मौका देनें के लिए भेजा जाता है, लेकिन कई बार शातिर कारागार में ही सुधरनें की जगह और बड़ी घटना को अंजाम देनें की योजना बना डालते है| पुलिस की मानें तो तीनों बदमाशों की जेल के भीतर ही मुलाकात हुई थी, जहाँ उन्होंने बाहर निकलने के बाद लूट करनें की योजना बनायी थी| जब वह जेल के बाहर निकले तो उन्होंने यदुनाथ सिंह सोमबंशी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया|


*क्या बोले जिम्मेदार*

अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें *TNN 24* को बताया कि लूट की योजना बदमाशों नें जेल के भीतर बनायी थी| मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है| दो घायल बदमाशों सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है| पकड़े गये बदमाशों पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं|



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe