Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

धनबाद: जौनपुर के लाल ने किया कमाल,आईआईटी दीक्षांत समारोह में हुआ सम्मानित, बीरभानपुर गांव में खुशी की लहर

 *अमित कुमार सिंह -जौनपुर यूपी*


हेडलाइन ⤵️

*जौनपुर के लाल ने किया कमाल,आईआईटी दीक्षांत समारोह में हुआ सम्मानित, बीरभानपुर गांव में खुशी की लहर*

धनबाद। आईआईटी आईएसएम धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने विभिन्न संकायों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और डिग्रियां प्रदान कीं।


सम्मान के क्षण में जैसे ही राष्ट्रपति ने मेधावियों को मंच पर पदक पहनाया, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। माहौल गर्व, प्रेरणा और आत्मविश्वास से भर गया।

वो छड़ जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर वासियों के लिए भी गौरव का था जब इस मिट्टी के छात्र अभिनव सिंह पुत्र स्वर्गीय भोले सिंह को इस दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया।


अभिनव सिंह के माता पिता का कुछ महीने पूर्व ही सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। फिर भी इस होनहार ने हिम्मत नहीं हारी और अपने पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा।


अभिनव के बड़े पिता श्री ओम प्रकाश सिंह का कहना हैं कि उसकी बचपन से ही विज्ञान और तकनीक में रुचि थी। उनके माता-पिता और शिक्षकों ने उसे हमेशा प्रोत्साहित किया, जिससे वो इस मुकाम तक पहुंच सका। 


जैसे ही इसकी खबर उनके चाचा श्री सत्य प्रकाश सिंह और चाची नीतू सिंह को लगी तो सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया।


उन्होंने कहा कि भैया और भाभी इस दुनियां में जहां भी होंगे उनको अपने बेटे की कामयाबी पर बहुत फक्र होगा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe