Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बाराबंकी: बाराबंकी से उठी पुरखों के नाम पौधरोपण की अलख, पेड़ों को बताया जलवायु संकट का इकलौता समाधान

 बाराबंकी से उठी पुरखों के नाम पौधरोपण की अलख, पेड़ों को बताया जलवायु संकट का इकलौता समाधान!


ब्यूरो रिपोर्ट: जितेंद्र शुक्ला 9919645466

"दुनिया में कोई वैज्ञानिक ऐसा नहीं जो ऋतुओं को नियंत्रित कर सके, लेकिन पेड़ यह काम सहजता से कर सकते हैं। सूखा हो या बाढ़, आपदाओं से धरती को बचाना है तो प्रकृति से जुड़ना ही होगा।"

यह विचार प्रसिद्ध नेत्र सर्जन और भाजपा नेता डॉ. विवेक वर्मा ने "पांच पेड़ पुरखों के नाम" अभियान के तहत एक संगोष्ठी में व्यक्त किए। यह आयोजन बिरजू संस्थान बाराबंकी द्वारा कपिल मुनि योग व ध्यान साधना केंद्र, पल्हरी नहर शिव मंदिर में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य जलवायु संकट से निपटने हेतु सामूहिक पौधरोपण को जन आंदोलन बनाना है।


कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ. शशि कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में कविताओं के माध्यम से प्रकृति के प्रति आस्था जगाई गई, जबकि संस्थान के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सेमल, अगस्त, अमरूद, नींबू, शीशम, सागौन जैसे औषधीय व छायादार वृक्षों के 5-5 पौधे सभी प्रतिभागियों को भेंट किए, और उन्हें रोपित कर संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।


संगोष्ठी में योगाश्रम के योगाभ्यासी, मंदिर के सेवादार, तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क समिति के पदाधिकारीगण भी शामिल हुए। इस मिशन में 50 से अधिक योग-साधकों व स्थानीय लोगों ने भाग लेकर यह संदेश दिया कि हर नागरिक अगर 5 पेड़ भी अपने पूर्वजों के नाम लगाएं, तो पर्यावरण संरक्षण का यह प्रयास एक वैश्विक आंदोलन बन सकता है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe