Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊ: रक्षा बंधन के अवसर पर आगामी 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक यूपीएसआरटीसी की बसों व नगरीय बस सेवा की बसों में माताओं बहनों को निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था रहेगी

 *मुख्यमंत्री जी ने एक उच्चस्तरीय बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ की स्थिति, आगामी पर्व एवं त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था, ड्रोन परिचलन, हर घर तिरंगा अभियान तथा बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की*


*- बाढ़ प्रभावित इलाकों के अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये, बाढ़ शरणालय में महिला सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए*


- *रेस्क्यू कार्य में छोटी-मझोली नाव का उपयोग न किया जाए* 


*- सभी जिलों में कंट्रोल रूम 24*7 काम करें, यह सुनिश्चित किया जाए*


*- कोई भी व्यक्ति जर्जर भवन में न रहे, उसे बिना देर किये बाढ़ शरणालय में शिफ्ट किया जाए* 


*- बाढ़ के पानी की चपेट में क्षति ग्रस्त मकानाें का तत्काल सर्वे किया जाए, इससे प्रभावित लोगों को जमीन का पट्टा और आवास उपलब्ध कराया जाए*


*- पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत शिवालयों व मंदिरों में दर्शनार्थियों/ श्रद्धालुओं की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए*


*- हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय अभियान, इससे प्रदेश के हर नागरिक को जुड़ना चाहिए*


*- रक्षा बंधन के अवसर पर आगामी 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक यूपीएसआरटीसी की बसों व नगरीय बस सेवा की बसों में माताओं बहनों को निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था रहेगी*


*- श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पर मंदिरों में साफ सफाई, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं*


*- मुख्यमंत्री जी ने किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार तय रेट पर फर्टिलाइजर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए*

 

*- ड्रोन से दहशत फैलाने वाले व ड्रोन का इस्तेमाल कर लोगों को डराने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाए* 

 ब्यूरो रिपोर्ट 

*लखनऊ, 3 अगस्त:* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ की स्थिति, आगामी पर्व एवं त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था, ड्रोन परिचलन, हर घर तिरंगा अभियान तथा बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर जनपदों के प्रभारी मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों समेत जनपदों के डीएम और एसपी वीडियो क्रांफ्रेंस से जुड़े थे। 

      मुख्यमंत्री जी ने बैठक में बाढ़ प्रभावित इलाकों के अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कई जिलों के अधिकारियों से सीधा संवाद कर स्थिति का जायजा लिया। सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि बाढ़ शरणालय में महिला सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए। वहीं बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराने और रेस्क्यू कार्य में छोटी-मझली नाव का प्रयोग न करने के सख्त निर्देश दिये। सीएम ने सभी अधिकारियों को पीड़ित लोगों को राहत सामग्री और खाद्य सामग्री वितरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों मं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इन सभी जिलों में कंट्रोल रूम 24*7 काम करें, यह सुनिश्चित किया जाए। यह कंट्रोल रूम राहत आयुक्त कार्यालय को हर सूचना प्रॉपर उपलब्ध कराएं। सीएम ने राहत आयुक्त कार्यालय को बाढ़ संबंध रिपोर्ट रोजाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए। सभी को समय से राहत सामग्री, खाद्य सामग्री का वितरण किया जाए। इनकी क्वालिटी और क्वांटिटी को रेंडम चेक किया जाए। वहीं बाढ़ शरणालय में रहने वाले लोगों को पौष्टिक और गर्म खाना उपलब्ध कराया जाए। बाढ़ शरणालयोें महिलाओं के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था के साथ उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। उनके साथ रहने वाले बच्चों के लिए दूध की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इन इलाकों में डॉक्टर्स की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं, जहां सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद आवश्यकतानुसार दवा का वितरण किया जाए। सीएम ने अधिकारियों काे सख्त निर्देश दिये कि कोई भी व्यक्ति जर्जर भवन में न रहे, उसे बिना देर किये बाढ़ शरणालय में शिफ्ट किया जाए। 


मुख्यमंत्री जी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित जिन इलाकों में कटान की समस्या सामने आ रही है, उन पर विशेष निगरानी की जाए ताकि समय रहते लोगों को राहत दी जा सके। वहीं बाढ़ के पानी की चपेट में क्षति ग्रस्त मकानाें का तत्काल सर्वे किया जाए। इससे प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास व जमीन का पट्टा उपलब्ध कराया जाए। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिन चीजों की आवश्यकता हो, उसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को तत्काल बताया जाए ताकि उन चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। सीएम ने सभी बाढ़ प्रभावित जनपदों में रेस्क्यू के लिए बड़ी नाव का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उन्होंने सख्त निर्देश दिये कि रेस्क्यू और राहत कार्यों के लिए छोटी और मझोली नावों को इस्तेमाल न किया जाए।

 

  मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत शिवालयों व मंदिरों में दर्शनार्थियों/ श्रद्धालुओं की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए। बरसात को देखते हुए मंदिर परिसर में कही भी विद्युत तार खुले न हों तथा स्वच्छता एवं साफ सफाई की व्यवस्था कर ली जाए।

रक्षा बंधन के अवसर पर आगामी 08 अगस्त की सुबह से 09 अगस्त व 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक यूपीएसआरटीसी की बसों व नगरीय बस सेवा की बसों में माताओं बहनों को निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था रहेगी। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बसें चलाई जाएं। नगरीय क्षेत्रों में कहीं भी जाम की स्थिति न होने पाए। राज्य मार्गों व अन्य मार्गों में पेट्रोलिंग की जाए।


आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकली जाए। स्कूल, कॉलेजों,डिग्री कॉलेजों व अन्य संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जायें। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य रूप से सभी सरकारी कार्यालयों, निजी कार्यालयों, पंचायत भवनों, सहकारी समितियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया जाए तथा राष्ट्रगान गया जाए। यह पर्व हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों,वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने व उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। आगामी 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरे प्रदेश में धूम धाम से मनाया जाएगा। इसके दृष्टिगत मंदिरों में साफ सफाई,सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस त्यौहार को उत्तर प्रदेश पुलिस भी रिजर्व पुलिस लाइनों में धूम धाम से मनाती है। शोभा यात्रा के लिए आयोजक स्थानीय प्रशासन से परमिशन अवश्य लें। माइक, लाउडस्पीकरों की आवाज कान फोड़ू न हो यह सुनिश्चित किया जाए। 


  मुख्यमंत्री जी ने हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय अभियान है। इसक अभियान से प्रदेश के हर नागरिक को जुड़ना चाहिए। विगत वर्षों में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन देश में सर्वश्रेष्ठ रहा है। इस वर्ष प्रदेश में 04 करोड़ 60 लाख तिरंगों को फहराया जाना है। इसके दृष्टिगत संबंधित विभाग समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। आगामी 02 अगस्त से 08 अगस्त तक तिरंगा बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। 09 अगस्त से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, तिरंगा महोत्सव व मेला का आयोजन किया जाए तथा लोग अपनी तिरंगा विद सेल्फी को पोर्टल पर अपलोड करें। आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सरकारी व निजी कार्यालयों,संस्थानों और लोगों के घरों में फहराया जाए। 

  

  मुख्यमंत्री जी ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मानक के अनुरूप ही स्कूलों की पेयरिंग की जाए। इस कार्य में अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाए। बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आनी चाहिए।


  मुख्यमंत्री जी ने किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार तय रेट पर फर्टिलाइजर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    

    मुख्यमंत्री जी ने पुलिस के अधिकारियों के साथ प्रदेश के पश्चिम के जनपदों में ड्रोन से संबधित अफवाहों को लेकर बैठक की। इस दौरान डीजीपी श्री राजीव कृष्ण ने बताया कि ड्रोन 2023 की नीति के अनुसार ड्रोन से दहशत फैलाने वाले व ड्रोन का इस्तेमाल कर लोगों को डराने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि नीति के तहत अब तक 17 मुकदमें दर्ज किये जा चुके हैं जबकि 29 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। साथ ही नीति के अनुसार जिलों के एसपी, एसएसपी और पुलिस कमिश्नर को आवश्यकता के अनुसार स्थायी रेड जोन बनाने के निर्देश दिये गये हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारी 96 घंटे तक अपने जिले के किसी भी स्थान को स्थायी रेड जोन घोषित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री जी ने पुलिस अधिकारियों को ड्रोन से दहशत फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिये। उन्होंने किहीं पर भी कोई व्यक्ति भीड़ का शिकार न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बीट आरक्षियाें को अपने क्षेत्र के लोगाें को अफवाहों से बचने के लिए जागरुक करें। साथ ही 24 घंटे अफवाह वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की जाए। उन्होंने ड्रोन से दहशत फैलाने वाले जनपदों के साथ पूरे प्रदेश में पैदल गश्त को बढ़ाने के निर्देश दिये। सीएम ने अधिकारियों को ग्राम सुरक्षा समितियों से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिये ताकि अफवाहों पर पूरी तरह से रोक लग सके। वहीं बिना परमीशन ड्रोन का संचालने करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरुक करें कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही अफवाह के चलते किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट न करें बल्कि पुलिस काे सूचित करें। सीएम ने बिना परमीशन ड्रोन का संचालने करने वालों की संपत्ति जब्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि अफवाह की वजह से कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए थानाध्यक्ष से लेकर जिले के अधिकारी जिम्मेदार हाेंगे और उनके लिखाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe