ब्रेकिंग |गोंडा
TTN के लिए PTC जितेंद्र शुक्ला
गोंडा में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में समाई, 11 की मौत!
पृथ्वी नाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो सरयू नहर में गिरी, 11 लोगों की दर्दनाक मौत!
वाहन में सवार थे 16 लोग, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल।
हादसा हुआ इटियाथोक थाना क्षेत्र में — पूरे इलाके में मातम पसरा।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन,
रेस्क्यू ऑपरेशन में 11 शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए गोंडा मुख्यालय।
घटना के समय बारिश हो रही थी, जिससे सड़कें फिसलन भरी थीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा दुख।
प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद घोषित।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया।
घायल श्रद्धालुओं को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।