Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

चित्रकूट: मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत एसडीएम कॉलोनी पार्क में पौधरोपण, आयुक्त बोले - "हर नागरिक निभाए अपनी भागीदारी"

 मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत एसडीएम कॉलोनी पार्क में पौधरोपण, आयुक्त बोले - "हर नागरिक निभाए अपनी भागीदारी"


रिपोर्ट - पंकज तिवारी, TTN24 न्यूज़

चित्रकूट :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए चित्रकूट जनपद में व्यापक स्तर पर हरियाली का संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम कॉलोनी पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें चित्रकूटधाम मंडल बांदा के आयुक्त अजीत कुमार ने नीम का पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा, "पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। हर नागरिक को चाहिए कि वह ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। जब तक समाज की सक्रिय भागीदारी नहीं होगी, तब तक कोई भी हरित अभियान सफल नहीं हो सकता।"

कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्यूष कुमार कटियार, एसडीओ राजीव रंजन, उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू, अधिशासी अधिकारी कर्वी लालजी यादव, नगर पंचायत राजापुर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, सभासद शंकर यादव समेत कई अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान सभासद शंकर यादव ने आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें पार्क के सर्वांगीण विकास एवं सौंदर्यीकरण की मांग की गई। इस पर आयुक्त ने मौके पर ही जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी को पार्क के विकास की जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिए कि पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में यह पार्क आमजन के लिए हरित विरासत बन सके।

इस अभियान में क्षेत्रीय वन अधिकारी मो. नफीस, वन दरोगा सुरेन्द्र कुमार, नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी गोपाल कृष्ण गुप्ता, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, सफाई नायक सुनील कुमार, अमित कुमार, शारदा प्रसाद तिवारी सहित कई विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe