Type Here to Get Search Results !
BREAKING

चित्रकूट/मानिकपुर: अपडेट स्थायी बस अड्डा मामला : अब भी नहीं बना स्थायी बस अड्डा, जनता बेहाल – जनप्रतिनिधियों से जवाबदेही की माँग तेज

 अपडेट स्थायी बस अड्डा मामला : अब भी नहीं बना स्थायी बस अड्डा, जनता बेहाल – जनप्रतिनिधियों से जवाबदेही की माँग तेज


ब्यूरो स्पेशल रिपोर्ट - पंकज तिवारी, TTN24 न्यूज़

चित्रकूट/मानिकपुर - बस अड्डा अपडेट - मानिकपुर कस्बा वर्षों से स्थायी बस अड्डे की बाट जोह रहा है। सड़कों पर ही बसों का ठहराव अब यहाँ की नियति बन चुका है, जिससे जाम, अव्यवस्था और असुविधा की तस्वीरें आम हो गई हैं। यात्रियों, खासकर स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हर दिन खुले आसमान के नीचे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


क्या है मुख्य समस्या? ट्रैफिक जाम :- बसों का सड़क पर रुकना दिनभर जाम की वजह बनता है।


बुनियादी सुविधाओं का अभाव :- न शेड, न बैठने की व्यवस्था, न पेयजल यात्रियों को खुले में इंतज़ार करना पड़ता है।


महिलाओं व बुजुर्गों की परेशानी :- विश्राम स्थल और टॉयलेट की सुविधा न होने से उन्हें खास कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


 स्थानीय आवाजें बुलंद :- स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने अब जनप्रतिनिधियों से सीधे जवाब मांगने शुरू कर दिए हैं। नागरिकों का आरोप है कि हर चुनाव में बस अड्डे का वादा होता है, लेकिन नतीजा आज भी शून्य है।


प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों के बयान

ईओ नगर पंचायत मानिकपुर
ईओ मानिकपुर – भरत सिंह (अधिशासी अधिकारी) :- “बस अड्डे के लिए ज़मीन चिन्हित की जा रही है। प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। जैसे ही बजट स्वीकृत होता है, निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल अस्थायी इंतजाम भी किए जा रहे हैं।”

नगर पंचायत अध्यक्ष -
नगर पंचायत अध्यक्ष रानी देवी :- “हमने डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। उम्मीद है जल्द स्वीकृति मिलेगी। क्षेत्रीय विधायक और शासन स्तर से सहयोग की अपेक्षा है। हमारी प्राथमिकता है कि जनता को जल्दी सुविधा मिले।”

ब्लाक प्रमुख-
ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा :- “मैंने मानिकपुर बस अड्डे का मुद्दा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष स्वयं उठाया है। मानिकपुर को स्थायी बस अड्डा मिलना बेहद जरूरी है और इसके लिए हम प्रयासरत हैं।”

मऊ-मानिकपुर विधायक
विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी :- “राज्य सरकार क्षेत्रीय विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। बस अड्डा निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और जल्द ही इस पर ठोस कार्रवाई होगी।”


जनता की माँगें क्या हैं?


◆ तत्काल बस अड्डे का निर्माण शुरू किया जाए


◆ बसों के लिए पृथक स्थान निर्धारित हो


◆ यात्रियों के लिए शेड, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।


मानिकपुर जैसा कस्बा जो चित्रकूट जनपद का एक प्रमुख केंद्र है, आज भी बुनियादी यातायात सुविधा से वंचित है। जनता की निगाह अब नेताओं और शासन की कार्यशैली पर है। क्या इस बार वादे हकीकत बनेंगे? या फिर एक और चुनाव बीतेगा बिना किसी ठोस बदलाव के?

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe