Type Here to Get Search Results !
BREAKING

लखनऊ: बलिया खाद्यान्न घोटाले का आरोपी तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा को ईओडब्लू टीम ने किया गिरफ्तार

 लखनऊ

ब्यूरो रिपोर्ट 

बलिया खाद्यान्न घोटाले का आरोपी तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा को ईओडब्लू टीम ने किया गिरफ्तार।


बलिया से की गई गिरफ्तारी।



सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना तहत केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2002 से 2005 के मध्य जनपद बलिया में होने थे कार्य।


पन्दह ब्लाक के विभिन्न गावों में ग्राम पंचायत अंश से मिट्टी कार्य, नाली निर्माण, खड़न्जा, पटरी मरम्मत, सम्पर्क मार्ग, सी0सी0 और पुलिया निर्माण का कार्य होना था।


परन्तु कार्य मानक के अनुरूप नहीं हुआ और अपूर्ण पाया गया था। 


प्रकरण में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान एंव कोटेदारों द्वारा आपस में मिलीभगत कर मास्टर रोल पर फर्जी श्रमिकों का नाम अंकित किया गया।


इनके नाम पर 34,70,381 रू खाद्यान्न राशि का फर्जी वितरण दिखाकर कुल 67,13,981 रू0 का शासकीय धन गबन किया गया।


कुल 12 अभियुक्तों की संलिप्तता थी जिसमें आरोपी था फरार।तत्समय जनपद बलिया के ब्लाक पन्दह में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर नियुक्त था।


 प्रकरण में फर्जी 92 मास्टर रोल तैयार कर सह अभियुक्तों से मिलकर फर्जी श्रमिकों को नकद राशि व खाद्यान्न का आवंटन किया था इसने।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe