Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जौनपुर: आरक्षण और संविधान बचाने के लिए पीडीए समाज को एकजुट होने का आह्वान: धर्मेंद्र यादव

 आरक्षण और संविधान बचाने के लिए पीडीए समाज को एकजुट होने का आह्वान: धर्मेंद्र यादव


जौनपुर ( हुबलाल यादव )

आरक्षण दिवस के अवसर पर आयोजित संविधान मान स्तंभ स्थापना समारोह में समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए समाज के अधिकार, आरक्षण और वोट के अधिकार को कमजोर कर रही है। यदि समाज समय रहते एकजुट होकर कदम नहीं उठाएगा तो 2027 तक संविधान और आरक्षण पर संकट गहराने की आशंका है। उन्होंने अपील की कि पीडीए समाज को अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूत बनाना होगा।


दिल्ली से बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे धर्मेंद्र यादव का जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व फूल मालाओं से जगह-जगह स्वागत किया। होटल रिवर व्यू पहुंचने पर उन्हें 51 किलो की माला, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया।


जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर उपस्थित कार्यकर्ताओं और महिलाओं को संविधान व आरक्षण की रक्षा का संकल्प दिलाया।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, सांसद प्रिया सरोज, विधायक तूफानी सरोज, लकी यादव, डॉ. रागिनी सोनकर समेत कई नेताओं ने पीडीए समाज की एकजुटता पर जोर दिया।


कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, अमीक जामेई, राजबहादुर यादव, सुशील दुबे, विवेक रंजन यादव, पूनम मौर्य, राघवेन्द्र यादव, शकील अहमद, जयंती यादव, डॉ. सभाजीत यादव, सुशील श्रीवास्तव महेन्द्र यादव केशजीत श्यामबहादुर पाल निजामुददीन अंसारी संजीव साहू मिथिलेश यादव महाबीर यादव रामजतन यादव दीनानाथ सिह श्याम नारायण बिंद पूनम मौर्या रमापति यादव श्रवण जायसवाल रामअकबाल यादव गुड्डू सोनकर अशोक नायक विवेक यादव समेत हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य और संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया |

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe