Etawah News: मिशन चंबल घाटी, किसान नौजवान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार सम्मान समारोह का किया आयोजन
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार (TTN 24 न्यूज)
इटावा: किसान नौजवान मंच के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक रविंद्र सिंह तोमर ने मिशन चंबल घाटी ने इटावा शहर के एक होटल में पत्रकार सम्मान समारोह एवं संगठन का विस्तार कार्यकम का आयोजन किया गया।किसान नौजवान मंच के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक रवींद्र सिंह तोमर ने इस कार्यक्रम के दौरान जिले भर के आए करीब आधा सैकड़ा पत्रकारों को संबोधित करते हुए मिशन चंबल घाटी के उद्देश्यों को जन जन को जोड़ने के लिए रोजगार बढ़ाओ, गरीबी हटाओ, गांव की ओर चलो का एक नारा दिया। उन्होंने कहा मिशन चंबल घाटी के तहत चंबल से जुड़े तीन राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान इस राज्यों के 21 जिलों को अलग करके एक नए चंबल प्रदेश मनाये जाने की चर्चा की। चर्चा में बताया कि चंबल और यमुना के रेत को खोलकर स्थानीय लोगों को नाम दिया जा सके इन राज्यों में बहने वाली चंबल, यमुना, सिंध, क्वारी, पहुज, कुनो और आसान। चंबल नदी के आस पास की बीहड़ी नदियों समतल करके नौजवानों को रोजगार के लिए उद्योग धंधे कारखाने लगाए जा सकें। संगठन के विस्तार के लिए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से तन, मन, धन से सहयोग की अपील की।
किसान नौजवान मंच स्थापना दिवस पर संगठन के विस्तार के इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान के सम्मानित लोग पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने विचार मिशन चंबल घाटी पर रखे। पत्रकार सम्मान समारोह में, वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सिंह चौहान महाराज सिंह भदोरिया, राम नरेश पोरवाल, सर्वेंद्र कुमार कुशवाह, अन्नू चौरसिया, आशीष कुमार, ऋषिपाल, प्रेम कुमार शाक्य, प्रदीप चौहान, मनोज कुमार, सादिक मुहम्मद, सुशील कांत, वंदना यादव, विशनू राठौर, रवि कुमार, आसू चौहान, रानू दीक्षित, आशुतोष वाजपेई, इकरार अहमद, मोहित सक्सेना, प्रमोद दीक्षित, राजीव वर्मा, आशीष शर्मा, रोहित सिंह चौहान, विनीत कुमार समेत जिला के करीब दो दर्जन से अधिक पत्रकार मौजूद रहे।वही संगठन का विस्तार भी किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू सिंह जिला अध्यक्ष क्षेत्रपाल सिंह तोमर, उपाध्यक्ष शैलेंद्र पाल, नारायण सिंह कृपाराम राजपूत, संगठन मंत्री सुशील कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप भदोरिया, जिला महिला मोर्चा से जिला संगठन मंत्री चित्र परिहार, जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीति सिंह, उपाध्यक्ष रश्मि सिंह, महामंत्री उर्मिला भदोरिया, युवा मोर्चा से जिला अध्यक्ष प्रदीप भदोरिया, अनिल सिंह गॉड एडवोकेट अक्षय राज सिंह भदोरिया संभागीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, बड़पुरा मंडल संगठन मंत्री सत्यवान सिंह आदि लोगों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए और संगठन को आगे बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की गई।अजय मलिंगा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान ब्लॉक प्रमुख वाणी धौलपुर, राजा भैया प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक सिंह जिला अध्यक्ष मुरैना, राहुल तोमर, दीपक यादव, इलू मिश्र प्रमोद बघेल पवन तोमर मुरैना से लोग रहे।दिनेश सिंह भिंड जिला अध्यक्ष, लला राजावत मंडल अध्यक्ष फूफ, मन्ना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।