Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छुरिया: विकसित कृषि संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुँची कृषि जागरूकता :- किरण रविन्द्र वैष्णव

 *रिपोर्टर राधेश्याम शर्मा*

विकसित कृषि संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुँची कृषि जागरूकता :- किरण रविन्द्र वैष्णव 


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू कृषक उन्नति योजना किसानों के जीवन को बदल रही है,


छुरिया:- जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत - गहिराभेडी में कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर शुरुआत की गई।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव द्वारा किसान भाईयों व बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि 29 मई से पूरे भारत में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।जिसके तहत 700 जिलों में 2000 से अधिक वैज्ञानिक का दल गांव में जाकर किसानों से चर्चा कर किसानों को जैविक खेती के उपयोगीता व नये आधुनिक कृषि के बारे में जागरूक करना है।व हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी किसानों की आय दुगुनी करने के लिए किसानों के लिए बेहतर कार्य कर रही है।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारे किसान भाई-बहन प्रगति, नवाचार और आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहे हैं। बीते 11 वर्षों में कृषि बजट में पांच गुना वृद्धि, लाखों हेक्टेयर भूमि पर जल-संरक्षण आधारित सिंचाई और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में ऐतिहासिक सुधार. ये सभी उपाय किसानों के प्रति सरकार की गंभीर प्रतिबद्धता और संवेदनशील दृष्टिकोण का प्रमाण हैं।आज हमारे अन्नदाता सौर ऊर्जा अपनाकर ऊर्जा दाता भी बन रहे हैं।  यह सब प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच और किसान-केंद्रित नीतियों की फलश्रुति है। भारतीय कृषि को गौरव, सम्मान और समृद्धि प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। साथ ही हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री विष्णु देव साय जी व कृषि मंत्री रामविचार नेताम जी के नेतृत्व में किसानों को धान का 3100 रू में 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है।किसानों को भारत की आत्मा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है। जब उनके खेत लहलहाते हैं, तो देश की समृद्धि अपने चरम पर होती है। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय जी की सरकार किसानों की इस ताकत को पहचानते हुए उनकी उन्नति और सशक्तिकरण के लिए सतत कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू कृषक उन्नति योजना न केवल किसानों के जीवन को बदल रही है, बल्कि उनकी मेहनत को सम्मान और सही मूल्य भी दे रही है।इस अवसर पर कुमार साय साहु वरिष्ठ भाजपा नेता, श्रीमती बेदबाई पोर्ते संरपच, ईश्वर साहु,गेपराम साहु,सोरसिंग उसके, रविन्द्र जामुनिया, रामकुमार चंन्द्रवंशी, अश्विनी कोलियारी समेत व वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्रीमती एस. बी. मसीहा व वैज्ञानिक आशीष गौरव शुक्ला,व डा संगीता चन्द्राकार साहयक प्रध्यापक समेत कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe