Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कांकेर: कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल ब्लॉक अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र कोंडे एवं कोड़ेकुर्से में फर्जी धान खरीदी मामले में दोषियों पर एफ आई आर दर्ज करने हेतु आदेश जारी

 कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल ब्लॉक अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र कोंडे एवं कोड़ेकुर्से में फर्जी धान खरीदी मामले में दोषियों पर एफ आई आर दर्ज करने हेतु आदेश जारी।


संवाददाता/ स्वतंत्र नामदेव कांकेर ब्यूरो 

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित दुर्गुकोंदल ब्लॉक के उपार्जन केंद्र कोंडे में ऑनलाइन प्रदर्शित स्टॉक 1544.80 क्विंटल धान भौतिक रूप से कमी पाया गया। 


साथ ही उपार्जन केंद्र कोड़ेकुर्से में भी 3792.45 क्विंटल धान की कमी पाई गई।


*एफआईआर दर्ज करने का आदेश*


जिला कलेक्टर कांकेर खाद्य शाखा ने दुर्गुकोंदल के प्रभारी प्रबंधक दिनेश कुमार साहू, उपार्जन केंद्र प्रभारी कोंडे रामसू जाड़े, कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र राणा, बारदाना प्रभारी पंकज उईके के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। 


इसी प्रकार कोड़ेकुर्से के प्रभारी प्रबंधक संतु पाड़े, उपार्जन केंद्र प्रभारी अजीत कुमार हिडको, कंप्यूटर ऑपरेटर रतन बोदेलकर और बारदाना प्रभारी अरुण कुमार सलाम के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है।


*जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की भूमिका*


जिला खाद्य अधिकारी कांकेर के द्वारा 

शाहीन खान शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा दुर्गूकोंदल को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है।


इस संबंध में शाखा प्रबंधक शाहीन खान से बात करने पर उन्होंने बताया कलेक्टर शाखा से एफ आई आर दर्ज करने हेतु मुझे आदेशित किया गया है, परंतु उपार्जन केंद्र प्रभारीयो के द्वारा धान की कमी की राशि का भरपाई कर दिया गया है जिस कारण मैने एफ आई आर दर्ज नहीं कराया है।



इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी कांकेर जे जे नायक से बात करने पर उन्होंने बताया आज दिनांक तक हमारे पास राशि भरपाई की जानकारी प्राप्त नहीं हुआ है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe