Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

कांकेर: महिला मितानिन की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

 महिला मितानिन की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।


संवाददाता/ स्वतंत्र नामदेव कांकेर ब्यूरो

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर के द्वारा दुर्गुकोन्दल में महिला मितानिन जयंती मंडल की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। 


महिला मितानिन अपने घर से दूर अपनी सेवा दे रही थी और उनकी हत्या से घर दूर रहकर काम करने वाली महिलाओं में डर का माहौल व्याप्त हो गया है।


*घटना के 3 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी*

ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी इंद्रजीत विश्वास ने कहा घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों का नहीं पकड़ा जाना प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर अंजोर सिंह पैकरा के माध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन सौंपा गया है।


*आंदोलन की चेतावनी*

कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों को जल्द से जल्द नहीं पकड़ा गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


 अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और आरोपियों को कितनी जल्दी पकड़ पाता है।


इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी इंद्रजीत विश्वास, रूप सिंह पोटाई, राजदीप हालदार, सुप्रकाश मल्लिक, अमर मंडल, निहार सरकार, सपन विश्वास, हर्षित मृर्धा, गोपाल मजूमदार, विकास मंडल, अमूल्य मांझी, गोपाल कुंडू, संजीत गाईन, दिलीप विश्वास, विकम मल्लिक, रमेन सरकार, मणिशंकर मंडल, सुमित टिकेदार, मनोज मंडल, संजय खसवा, आशीष देवांगन, किशोर सिकदार, रामसिंह दुग्गा सहित क्षेत्र की सैकड़ों मितानिन कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe