Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: डंफर व डंफ़र चेचिस की आमने-सामने भिड़ंत में चेचिस चालक की मौत

 डंफर व डंफ़र चेचिस की आमने-सामने भिड़ंत में चेचिस चालक की मौत 




 चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई 

हरदोई,मल्लावां कन्नौज मार्ग पर सुबह 6:00 बजे डंफर व डंफर चेचिस के आमने-सामने टक्कर में चेचिस चालक देवेंद्र सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम निरंजनपुर हथपऊ जिला मैनपुरी की दर्दनाक मौत हो गई। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डंफर ट्रक कन्नौज से मल्लावां की ओर आ रहा था वही डंफर चेचिस लखनऊ से कन्नौज की तरफ जा रही थी। मल्लावां क्षेत्र के ग्राम कलियानपुर के लचछीपुर मोड के पास आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें चेचिस चालक देवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां लाया गया जहां पर डॉक्टर दिव्यांशु ने प्राथमिक परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

 पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद पुलिस द्वारा शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हरदोई भेजा। थाना प्रभारी बालेन्द्र मिश्रा का कहना था कि तहरीर मिलने के उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe