Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

जौनपुर: सपा नेता महेन्द्र यादव के आवास पर भीषण चोरी की घटना से आक्रोश,नेता प्रतिपक्ष ने की कड़ी प्रतिक्रिया

 सपा नेता महेन्द्र यादव के आवास पर भीषण चोरी की घटना से आक्रोश,नेता प्रतिपक्ष ने की कड़ी प्रतिक्रिया 


एचएल यादव (जौनपुर)

समाजवादी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष एवं बदलापुर विधानसभा प्रभारी श्री महेन्द्र यादव जी के आवास विठुआ कला पर हाल ही में हुई चोरी व लूटपाट की घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना की जानकारी मिलते ही विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता श्री लालबिहारी यादव दोपहर लगभग 12 बजे श्री यादव के निवास पर पहुंचे।

श्री लालबिहारी यादव जी ने इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन की कमजोरी और लापरवाही पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा नहीं किया गया तथा लूटी गई सामग्री बरामद नहीं हुई, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। आवश्यकता पड़ने पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता थाने का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर रामजतन यादव पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष श्याम नारायण बिंद कमलेश यादव मनीष यादव कैलाश यादव अशोक यादव

बिजली यादव आदि सैकडो पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे |

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe