Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

कांकेर: पखांजूर में यातायात व्यवस्था सुधारने और आए दिन हो रहे दुर्घटना रोकने के लिए नई पहल

 पखांजूर : पखांजूर में यातायात व्यवस्था सुधारने और आए दिन हो रहे दुर्घटना रोकने के लिए नई पहल


रिपोर्टर/ स्वतंत्र नामदेव कांकेर ब्यूरो

नगर पंचायत पखांजूर ने शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी कड़ी में, आज नगर पंचायत अध्यक्ष ने परलकोट परिवहन संघ और हमाल संघ व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ एक आवश्यक बैठक की, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए।


बैठक का मुख्य एजेंडा रायपुर से आने वाले किराना सामान ट्रकों द्वारा सड़कों पर सामान खाली करने से उत्पन्न होने वाली ट्रैफिक समस्या, दुर्घटनाएं और व्यापार में होने वाला व्यवधान था। अध्यक्ष ने इस बात पर चिंता व्यक्त की नया बाजार और पुराना बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रकों के सड़क पर खड़े होकर सामान खाली करने से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है और घंटों तक जाम लगा रहता है। इसके अतिरिक्त, जिस दुकान के सामने ट्रक खड़ा होता है, उसका व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित होता है।

इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर सहमति बनी है। अब रायपुर से आने वाले किराना सामान को सीधे एक निर्धारित गोदाम में खाली किया जाएगा। इसके बाद, इस गोदाम से छोटे- छोटे वाहनों के माध्यम से सामान को संबंधित व्यापारियों तक पहुंचाया जाएगा। जिससे छेत्र के अन्य लोगों को मजदूरी मिलेगा, इस नए नियम पर हमाल संघ और परलकोट परिवहन संघ दोनों पक्षों ने अपनी सहमति और पूरा समर्थन व्यक्त किया है, जिसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

इसके अलावा, सीमेंट और रॉड जैसी भारी सामग्रियों को ले जाने वाले ट्रकों के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं। ऐसे ट्रक अब केवल रात नौ बजे से सुबह नौ बजे के बीच ही सामान खाली कर सकेंगे। सुबह नौ बजे के बाद सड़क पर गाड़ी खाली करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।


नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण चन्द्र साहा ने उम्मीद जताई है कि इस नई पहल से पखांजूर में यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा, आकस्मिक दुर्घटनाओं में कमी आएगी और सड़क जाम की समस्या से निजात मिलेगी। यह कदम स्थानीय व्यापार और आम जनता दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, जिससे शहर में सुचारु आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा।



इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पखांजूर नारायण चन्द्र साहा, उपाध्यक्ष शंकर सरकार, उपयंत्री अभिषेक दत्ता, पार्षद मोनिका साहा, कमलेश पटेल, दीनानाथ चूरेन, परलकोट परिवहन संघ के अध्यक्ष दीपांकर सरदार, सचिव बप्पा साहा, सदस्य बिरेन मंडल, नृपेन सरकार, स्वतंत्र नामदेव, लालटू दास, परितोष सूत्रधर, सुखरंजन शील, कक्का सरदार, त्रिनाथ हवलादार, हमाल संघ के अध्यक्ष रामस्वरूप उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe