Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कानपुर देहात: संगमेश्र्वेर मंदिर में शिवपुराण कथा में बही ज्ञान की गंगा

 संगमेश्र्वेर मंदिर में शिवपुराण कथा में बही ज्ञान की गंगा 


सुरेन्द्र मिश्रा 

जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के कृष्णदत्त निवादा गांव के संगमेश्वर मंदिर में चल रही शिव पुराण कथा के तीसरे दिन कथा व्यास अचार्य पंडित प्रदीप बाजपेई ने श्रद्धालुओं को नारद मोह, जय-विजय श्राप और राम जन्म जैसे भावनात्मक प्रसंगों की कथा सुनाई। कथा में बताया गया कि जब देवर्षि नारद कठिन तपस्या में लीन होते हैं, तब कामदेव उन्हें मोहित करने का प्रयास करता है, लेकिन असफल होता है। इससे नारद को अपने संयम पर गर्व हो जाता है और वह ब्रह्मा, शिव और भगवान विष्णु के समक्ष इस बात का उल्लेख करते हैं।


भगवान विष्णु नारद के भीतर उपजे इस अहंकार को अपनी माया से दूर करते हैं। नारद मोह प्रसंग में यह बताया गया कि किस प्रकार भगवान विष्णु ने उन्हें एक राजकुमारी से प्रेम करवाकर, फिर विवाह न हो पाने की परिस्थिति बनाकर नारद का अहंकार चूर-चूर कर दिया। इस प्रसंग को सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गए।


इस मौके पर डीएपी कॉलेज के अध्य्क्ष विपिन शुक्ला, मनोज अवस्थी, देवेन्द्र सविता,हरपाल सिंह, राजा शुक्ला प्रधान,छोटे सिंह,विष्णु मिश्रा, गोलू यादव,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe