Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बोकारो: जिला विधिक सेवा प्राधिकार जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

 लोकेशन बोकारो नेशनल हेड अधिवक्ता राजेश कुमार की रिपोर्ट।

 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

 शीर्षक। 

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में रविवार दिनांक -15.06.2025 को *मंडलकारा चास में एक जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर* का आयोजन किया गया । 

चास जेल में आयोजित इस जेल अदालत में जिसके सदस्य सुश्री तबिंदा खान JM 1st बोकारो एवं डिप्टी चीफ LADC पम्मी कुमारी रहीं साथ ही मंडल कारा चास में स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें जेल में कुल 18 कैदियों की स्वास्थ्य जांच किया गया एवं मेडिसिन उपलब्ध कराया गया, जिसमें 06 महिला एवं 12 पुरुष थे।  साथ ही मंडल कारा चास में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें डालसा सचिव अनुज कुमार, जेलर श्री निखिल कांत एवं अन्य वक्ताओं द्वारा चास जेल के कैदियों को कानूनी जानकारी दी गई। कैदियों को डालसा अंतर्गत दी जाने वाली विभिन्न विधिक सहायता और कैदियों के प्राप्त अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। साथ ही आज बाड़जोर वृद्ध आश्रम में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया।

चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत बाड़जोर पंचायत स्थित वृद्ध आश्रम में झालसा व प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश निर्देश पर विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डालसा के सचिव अनुज कुमार ने विधिक की जानकारी स्थानीय लोगों को दिए। अनुज कुमार ने वृद्ध आश्रम में रहने वाले लोगों को फल दान किए। साथ ही वृद्ध आश्रम में रहने वाले एक मरीज के परेशानी को देखते हुए बोकारो सिविल सर्जन से बात कर बेहतरीन ईलाज की समुचित व्यवस्था करवाया।

 डालसा के सचिव अनुज कुमार ने पत्रकार से कहा कि वृद्ध आश्रम आना दूसरी बार है। वृद्ध आश्रम में किसी भी तरह से समस्या होने पर डालसा के पीएलवी को जानकारी देने की बात कही। साथ ही भवन के मरम्मत के लिए भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखने की बात कहे हैं। मौके पर पीएलवी रतिलाल कुंभकार, यदु महतो, दिगंबर दुबे, सपना कुमारी, एवं देवदास पांडे समेत अन्य लोगों उपस्थित थे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe