Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

जसवंतनगर/इटावा: जसवंतनगर में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Etawah News: जसवंतनगर में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार 

जसवंतनगर/इटावा: कस्बा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भारद्धाजपुरा में एक विवाहित महिला के मृत होने की घटना सामने आई। शनिवार करीब 11 बजे एक 26 वर्षीय महिला लक्ष्मी प्रजापति ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

 लक्ष्मी ने अपने कमरे में छत के पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही जसवंतनगर पुलिस क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत मृतका के परिजनों को सूचित किया। लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर गहनता से पड़ताल शुरू कर दी। मृतका की शादी को लगभग 3 साल हो चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe