जौनपुर हौज टोल प्लाजा पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह का AAP कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
एचएल यादव (जौनपुर)
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित हौज टोलप्लाजा पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आगमन हुआ। जिसके उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरिके से अपने नेता का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने देखो–देखो कौन आया शेर आया शेर आया नारे के साथ स्वागत किया। उक्त स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से शामिल हुए पूर्वांचल प्रान्त प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, पार्टी के जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरी, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह सोनू, जफ़र मसूद, मो. जयदी, प्रदीप मिश्रा, विद्याधर मिश्रा, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, मनीष सिंह, उपेन्दर सिंह, महेन्दर यादव, विनोद यादव, पंकज, राजेश यादव प्रधान, अजीत मौर्य, अशोक यादव प्रधान, उमानाथ प्रधान, रामेश्वर सहित इत्यादि कार्यकर्ता शामिल हुए। वाराणसी मंडल में आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना हुए हैं राज्यसभा सांसद संजय सिंह।उक्त कार्यक्रम कि जानकारी आप पार्टी जौनपुर के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।