Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

कांकेर: भाजपा कापसी मंडल ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर 'काला दिवस' मनाया

 भाजपा कापसी मंडल ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर 'काला दिवस' मनाया।


संवाददाता/ स्वतंत्र नामदेव कांकेर ब्यूरो

 26 जून को भारतीय जनता पार्टी के कापसी मंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन के निर्देशानुसार, आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को 'काला दिवस' के रूप में मनाया। 


इस कार्यक्रम में इंदिरा गांधी सरकार के 21 महीने के आपातकाल के दौरान कथित क्रूरता और तानाशाही पर प्रकाश डाला गया।


सभा में मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष बबलू सरकार उपस्थित थे।

 उन्होंने 25 जून, 1975 को लगाए गए आपातकाल के विषय में जनता के सामने विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।


मंडल अध्यक्ष अजय बाछाड़ ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इंदिरा गांधी के उस समय के कृत्यों की निंदा की उन्होंने कहा कि आपातकाल सत्ता के दुरुपयोग का परिणाम था, जो सत्ता खोने के डर से लगाया गया था।


 दीपंकर दत्ता ने भी आपातकाल की निंदा करते हुए याद दिलाया कि कैसे विपक्षी नेताओं को बेवजह जेल भेजा गया था और महिलाओं को भी बंदी बनाकर रखा गया था।


इस कार्यक्रम में कापसी मंडल के कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें सुहास राय, महामंत्री बिमल साहा,अमित दास, स्वरूप चक्रवर्ती के साथ-साथ अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल थे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe