Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बाराबंकी: मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा: पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

 क्राइम ब्यूरो_मोहम्मद अहमद 

जिला बाराबंकी 

मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा: पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद*


बाराबंकी। सोमवार, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सतरिख पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर अभियुक्त सचिन कुमार यादव पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी मनेरा, थाना सतरिख को जफरपुर मोड़ सतरिख से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से निम्नलिखित चोरी का सामान बरामद किया गया: 14 कीपैड मोबाइल फोन 1 एंड्रॉयड मोबाइल रेडमी, 20 ब्लूटूथ डिवाइस, नेकबैंड व एयरपॉड, 28 डिस्प्ले रिपेयरिंग कॉम्बो फोल्डर, 200 मोबाइल टेम्पर्ड ग्लास, एक सब्बल घटना में प्रयुक्त, एक अवैध चाकू, अवैध चाकू की बरामदगी के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 264/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


( इनसेट )


*पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा:*


बाराबंकी। जांच के दौरान पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने करीब एक सप्ताह पूर्व थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम कमरपुर सरैया स्थित एक मोबाइल दुकान से उपरोक्त सामान की चोरी की थी। इस संबंध में पहले से ही मु.अ.सं. 246/2025, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस की तत्परता व प्रभावी कार्रवाई से एक महत्वपूर्ण चोरी का खुलासा हो सका है, जिससे क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe