Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

हरदोई: मा, राज्यपाल महोदया ने महिला बैरक का निरीक्षण कर आँगन बाड़ी केंद्रों को किट वितरण किया

 *सूचना विभाग, जनपद हरदोई, प्रकाशनार्थ*

*दिनांक: 02 जून 2025*

*माननीय राज्यपाल महोदया भ्रमण*

मा, राज्यपाल महोदया ने महिला बैरक का निरीक्षण कर आँगन बाड़ी केंद्रों को किट वितरण किया ।


चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई 


महां महिम राज्य पाल महोदया ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान हरदोई पहुँचीं। लखनऊ से वह हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड पहुँचने पर मा, राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, मा, विधायक सवायजपुर श्री माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, मा,विधायक संडीला श्रीमती अलका सिंह अर्कवंशी, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन व अन्य मा, जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। वहाँ से मा, राज्यपाल महोदया जिला कारागार पहुँचीं। 

यहाँ उन्होंने नव स्थापित वाटर कूलर का फीता काटकर उदघाटन किया। महिला बैरक में उन्होंने महिला कैदियों से खाने की गुणवत्ता व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वाटर कूलर से ठंडा पानी पियें। पानी को बिल्कुल बर्बाद न करें। उन्होंने प्रशिक्षण केन्द्र में सिलाई प्रशिक्षण को देखा। बैरक के अस्पताल को देखा। इसके पश्चात महिला कैदियों के बच्चों की शिक्षा हेतु स्मार्ट क्लास की व्यवस्था देखी। तत्पश्चात उन्होंने परिसर में महिला बंदियों व माध्यमिक विद्यालयों की बच्चियों से वार्ता किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अनुशासन सीखना चाहिए। उन्होंने जेल में आधुनिक व जैविक खेती की सराहना की। उन्होंने बच्चियों से जेल भ्रमण के अनुभवों पर निबंध लिखकर राजभवन प्रेषित करने को कहा। उन्होंने बंदियों से कहा कि मन में बदले का भाव न रखें। आगे एक अच्छा जीवन बिताएं। विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने महिला कैदियों व उनके बच्चों को उपहार दिए। राज्यपाल महोदया द्वारा जेल अधीक्षक को कुछ पुस्तके भेंट की गयीं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने राज्यपाल महोदया का आभार जताते हुए कहा कि सभी लोग विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने के बाद 9 से 14 वर्ष तक की सभी बच्चियों का एचपीवी टीकाकरण करा लिया जाएगा। जिला कारागार से माननीय राज्यपाल महोदया स्टेटस क्लब पहुँचीं। यहाँ उन्होंने विभिन्न विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। स्टेटस क्लब हॉल के अंदर कार्यक्रम के प्रारम्भ से पूर्व मा, राज्यमंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती, मा, विधायक सवायजपुर श्री माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, मा, विधायक संडीला अलका सिंह अर्कवंशी, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन व अन्य मा,जन प्रतिनिधियों ने माननीय राज्यपाल महोदया का पुष्प देकर स्वागत किया। 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद के आँगनबाड़ी केंद्रों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिशुओं, धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जनपद के आँगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर एक वीडियो क्लिप भी दिखाई गयी।कार्यक्रम की शुरुआत आँगनबाड़ी केन्द्र फर्दापुर की बच्चियों ने सरस्वती वंदना के साथ की। इस बाद पाँच वर्ष के धैर्य ने शिवतांडव स्त्रोत सुनाकर माननीय राज्यपाल महोदया को प्रभावित किया। राधा नगर आँगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों ने देश भक्ति आधारित गीत पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। प्राथमिक विद्यालय सनफरा के बच्चों का प्रदर्शन देखकर सभी आश्चर्यचकित रह गए। प्राथमिक विद्यालय फिरोजापुर की बच्चियों ने जिस प्रकार गाने के माध्यम से व्याकरण समझाई उसने सभी को प्रभावित किया। माननीय राज्यपाल महोदया ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने बच्चों को गिफ्ट पैक भेंट किया। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एक छात्रा निष्ठा शुक्ला ने विकसित भारत पर आधारित ओजपूर्ण भाषण देकर सभी को बांधे रखा।अपने सम्बोधन में माननीय राज्यपाल महोदया ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना चाहिए। आँगनबाड़ी केंद्र से लेकर उच्च शिक्षा तक एक सततता होनी चाहिए जिससे विकसित भारत का सपना साकार हो सके। हमारे देश व प्रदेश में इस दिशा में कार्य हो रहा है।महिलाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा लिंगानुपात को बेहतर बनाने का प्रयास होना चाहिए। बेटी को बचाने के लिए कार्य होना चाहिए। बेटी का अच्छी तरह से पालन पोषण होना चाहिए। उन्हें आगे बढ़ाया जाना चाहिए। बेटियां आज सब कुछ कर सकती हैं। सभी को अपने जीवन में अनुशासन लाना चाहिए। कौशल का विकास होना चाहिए। उन्होंने आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उनके योगदान के लिए सराहना की। उन्होंने दहेज़ की चर्चा करते हुए कहा कि दहेज़ अपराध का एक बहुत बड़ा कारण है। इसको बन्द करने की जरुरत है।सास को बहू को बेटी की तरह रखना चाहिए। लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। भारत भर में नारी सशक्तिकरण के लिए काम हो रहा। अब हमारी बेटियां बाहर निकल सकती हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को मजबूत कर रहे हैं। परिवर्तन हम अपनी आँखों के सामने देख सकते हैं। आज किसान अपने उत्पाद विदेशों में भेज रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से जरुरतमंदों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। अब 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुगों का आयुष्मान कार्ड बन रहा है। महिलाओं के नाम से प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है। सभी को अपने बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। 9 से 14 वर्ष की सभी बच्चियों को कैंसर रोधी एचपीवी वैक्सीन लगवाई जानी चाहिए।माननीय राज्यमंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी ने कहा कि माननीय राज्यपाल महोदया आँगनबाड़ी केंद्रों के विकास का बीड़ा उठाया। उन्होंने सभी को प्रेरणा देने का कार्य किया है। उत्तर प्रदेश राज्य राज्यपाल के रूप में उनको पाकर बहुत गौरवान्वित है। बच्चों के विकास की प्रथम भूमिका में आँगनबाड़ी कार्यकत्री ही आती हैं। उन्होंने राज्यपाल की हालिया पुस्तक की सराहना की। माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती ने कहा कि आँगनबाड़ी कार्यकत्री माँ से लेकर बच्चे तक के पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बच्चे जो छोटी उम्र में देखते है वह उनके मानस पटल पर अंकित हो जाता है। माननीय राज्यपाल महोदया ने आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संसाधन किट व पोषण किट वितरित की। उन्होंने कुछ महिला लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये। 

कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी अनुनय झा ने ओडीओपी किट माननीय राज्यपाल महोदया को भेंट की। हरिजन सेवक संघ की अध्यक्ष उर्मिला श्रीवास्तव ने माननीय राज्यपाल महोदया को पुष्पगुच्छ भेंट किया। रेडियो जागो के प्रबंध निदेशक अभय शंकर गौड़ ने रेडियो की एक प्रतिकृति भेट की। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe