Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

कोटा: शालिनी गौतम को पुनः महिला कांग्रेस कोटा शहर की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया


ब्यूरो रिपोर्ट 

*शालिनी गौतम को पुनः महिला कांग्रेस कोटा शहर की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया*


कोटा, दिनांक 28 मई 2025, बुधवार।

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा जारी की गई नवनियुक्त कार्यकारिणी सूची में शालिनी गौतम को पुनः महिला कांग्रेस कोटा शहर की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आभार व्यक्त करते हुए गौतम ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अल्का लांबा,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महासचिव राखी गौतम एवं राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह का विशेष आभार प्रकट किया।

इस मौके पर शालिनी गौतम ने कहा कि मैं सभी शीर्ष नेताओं की आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर दोबारा विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी। यह न केवल मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि संगठन के प्रति मेरी जवाबदेही को भी और बढ़ाता है।

संघठन ने मुझे आज तक जो भी दायित्व सौंपा, उसे मैंने पूरी निष्ठा, समर्पण और लगन से निभाया है। मैं यह विश्वास दिलाती हूं कि आने वाले समय में भी मुझे जो भी कार्य सौंपा जाएगा, उसे मैं पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगी।

इससे पूर्व उन्हें 20 अक्टूबर 2023 को पहली बार इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक दृढ़ता और निरंतर सक्रियता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर उन्हें यह दायित्व सौंपा है।

इस अवसर पर सैकड़ों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजन उनके स्वनिवास पहुंचे और ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। सभी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके आगामी कार्यकाल की सफलताओं की कामना की।

इस अवसर पर नवदुर्गा महिला मण्डल व कामनापूर्ण गणेश महिला मण्डल द्वारा महावीर नगर विस्तार योजना स्थित कामनापूर्ण गणेश मंदिर परिसर में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत कर माला व साँफा पहनाकर मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया, इस मौके पर कमलेश कुमारी, लाड़ कंवर गोचर, डॉ गुरिंदर कौर अंबालवी, अंजना गौतम, आशा, विद्यावती,लता वनवानी,संतोष देवी,शीला गौतम,संगीता संतवानी आदि महिला कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रही ।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर आशीष गुर्जर द्वारा यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तथा पूज्य सिंधी समाज कोटा दक्षिण के अध्यक्ष निरंजन मेघानी द्वारा माला पहनाकर एवं साँफा बांधकर स्वागत किया गया।

शालिनी गौतम वर्तमान में नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड 65 की पार्षद भी हैं। वे लंबे समय से समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण एवं संगठन निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही हैं।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe