मधुबनी/बिहार
राजेश कुमार मिश्रा।
भूमि- सुधार उप समाहर्ता का हुआ स्थानांतरण, की गई विदाई
अनुमंडल जयनगर में पदस्थापित भूमि- सुधार उप समाहर्ता सुश्री तनीजा का बिहार के बलिया (बेगुसराय) अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर स्थानांतरण/पदस्थापन के उपलक्ष्य में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर अनुमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों ने एक जुट होकर सुश्री तनीजा के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए, उन्हें भाव भीनी विदाई दी गई है। आगे वहीं उपस्थित पदाधिकारीयों ने उन्हें माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही जयनगर के अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सुश्री तनीजा एक कुशल, निष्पक्ष और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रही हैं। तो वहीं उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार ने कहा कि सुश्री तनीजा ने पूरे अनुमंडल क्षेत्र में अपने काम से परचम लहराया और हमेशा उनके सकारात्मक अनुभव ने सभी का मन प्रसंचित भी रहा और सभी इनके कार्यकाल से संतुष्ट भी रहें।