Type Here to Get Search Results !
BREAKING

कांकेर: डीओ काटने के बाद फड़ से लगभग छः सौ क्विंटल धान गायब

डीओ काटने के बाद फड़ से लगभग छः सौ क्विंटल धान गायब।


रिपोर्टर / स्वतंत्र नामदेव कांकेर ब्यूरो 


मामला परलकोट क्षेत्र के ग्राम पी व्ही 121 धान खरीदी केंद्र का है, जहां से लगभग छः सौ क्विंटल धान एवं 2403 नग नया बारदाना गायब होने की सूचना मिलते ही टी टी एन 24 न्यूज़ की टीम ने मौके स्थल का निरीक्षण करते हुवे पाया कि धान खरीदी केंद्र पी व्ही 121 के खरीदी केंद्र प्रभारी प्रशांत बढ़ई के द्वारा वर्ष 2024- 25 में 19377.60 क्विंटल धान की खरीदी किया गया था, जिसमें से 18567 क्विंटल धान का उठाव शासन ने समितियों के माध्यम से किया है,  बाकी शेष बचे 810 क्विंटल धान का  डीओ कमला राइस मिल श्यामनगर पखांजूर को काटा गया है परंतु ताज्जुब की बात यह है कि कमला राइस मिल को पी व्ही 121 धान खरीदी केंद्र से मात्र 210 क्विंटल धान ही प्राप्त हुए है, लगभग 600 क्विंटल धान खरीदी केंद्र से गायब है। 


इसी प्रकार धान की खरीदी हेतु  29750 नग नया बारदाना केंद्र को प्राप्त हुआ था जिसमें से 24222  नग नया बारदाना में खरीदी किया गया और 3125 नग नया बारदाना को समिति लखनपुरी को वापस किया गया, बारदाना प्रभारी के द्वारा शेष 2403 नग नया बारदाना की हेरा फेरी कर दिया गया।


कंप्यूटर ऑपरेटर धान खरीदी केंद्र पी व्ही 121 विनोद ध्रुव से बात करने पर उन्होंने बताया धान की मात्रा मेरे रिकॉर्ड में सही है, धान के रखरखाव की संपूर्ण जवाबदारी फड़ प्रभारी की होती है, मैंने नए बारदानो से छेड़ छाड़ करने मना किया था, बावजूद उसके फड़ प्रभारी ने मेरे बातों को नजर अंदाज कर दिया ।


इस संबंध में खाद्य निरीक्षक पखांजूर मुकेश कुमार साहू से बात करने पर उन्होंने बताया अंतिम सत्यापन के दिन तक धान एवं बारदाना की मात्रा सही थी आज दिनांक की जानकारी मुझे नहीं है। 


पखांजूर लैंपस प्रभारी प्रबंधक बासुदेव दास से बात करने पर उन्होंने बताया मैं पांच समितियां के अतिरिक्त प्रभार में हूं मुझे दौरा करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है, पी व्ही 121 धान खरीदी केंद्र की वस्तु स्थिति की जानकारी मुझे नहीं है, जानकारी लेने के पश्चात ही कुछ बता पाऊंगा। 


इस संबंध में कमला राइस मिल पखांजूर के संचालक अंजन कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया डी एम ओ कांकेर के द्वारा मेरे मिल को  पी व्ही 121 धान खरीदी केंद्र से 810 क्विंटल धान का डीओ काटा गया है परंतु मुझे वहां से मात्र 210 क्विंटल धान प्राप्त हुआ है।


जिला खाद्य अधिकारी कांकेर जे जे नायक से बात करने पर उन्होंने कहा पी व्ही 121 धान खरीदी केंद्र की जांच मैं स्वयं करवाता हूं धान एवं बारदाना में कमी पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe