परीक्षा परिणाम घोषित होने पर बच्चों के साथ माता-पिता उत्साहित*!
*रिपोर्टर/ उत्तम बनिक पखांजूर छत्तीसगढ़*
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं व बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईरपानार के दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। कक्षा दसवीं में 40 छात्र-छात्राओं में प्रथम 17 व द्वितीय 20 रहे। कक्षा में प्रथम जीत सरकार,द्वितीय अनुराग साहा,तृतीयरस्यामय गाईन रहे। इसी तरह 12वीं में आर्टस और बायो मिलाकर 36 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें प्रथम श्रेणी में 14 व द्वितीय श्रेणी में 19 विद्यार्थी रहे हैं। कक्षा में प्रथम सुमित विस्वास, द्वितीय अनिशा शील,तृतीय ज्योति कुंडू रहे। छात्रों की सफलता पर शाला विकास समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं। प्राचार्य जी.आर चुरेन्द् ने सफलता के लिए छात्रों व शिक्षकों का शुभकामनाएं दी और कहा की 10वी का रिजल्ट 92.5 % एवं 12वीं 91.66% प्रतिशत रहा यह परीक्षा परिणाम हमारे सस्था के लिए उत्कृष्ट रहा है। छात्र की सफलता पर शिक्षक सिया राम धुर्व,पोषणा लाल भूआर्य,गाजेंद्र तारम,नागेंद्र साहू,गोबिंद मंडल सरोज विस्वास ,धृत कुमार लहरें,प्रीति जयसवाल,दीपिका राय शर्मा,यामिनी ठाकुर ने छात्राओ की उज्जवल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दी।