क्राइम ब्यूरो_मोहम्मद अहमद
जिला बाराबंकी
अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती पर मसौली में कार्यक्रम, महिलाओं को किया गया सम्मानित*मसौली, बाराबंकी। ब्लॉक सभागार मसौली में गुरुवार को महान मराठा शासिका महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में नारी सशक्तिकरण की अद्वितीय मिसाल पेश की। उन्होंने मराठा साम्राज्य के हितों की रक्षा हेतु कई युद्धों का नेतृत्व करते हुए समाज में महिलाओं को गरिमा और सम्मान दिलाया। पूर्व सांसद ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती नहीं मनाई, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के प्रयासों से देशभर में उनकी त्रिशताब्दी जयंती मनाई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया। विद्युत सखी देवकी, श्यामावती, रचना निगम, बैंक सखी ममता वर्मा, सीमा वर्मा, किरन, नितिका, स्वास्थ्य सखी सुरेखा, रेखा, एवं मनरेगा मेट किरन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अबू हमजा मोहम्मद तालिब को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत वर्मा ने सभी आगंतुकों और सहभागियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रईस आलम, खंड विकास अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, प्रमुख पद के प्रत्याशी अंशु वर्मा, एडीओ पंचायत जानकीराम, राजकुमार सोनी, आशीष वर्मा, रामकेवल वर्मा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
( इनसेट )
*बड़ागांव में आयोजित होगी कृषि गोष्ठी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही होंगे मुख्य अतिथि*
मसौली, बाराबंकी। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सुबह 8 बजे पंचायत भवन बड़ागांव में लएक विशेष कृषि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस गोष्ठी की अध्यक्षता प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। सहायक विकास अधिकारी कृषि विजय कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री के साथ कृषि वैज्ञानिक भी मौजूद रहेंगे और किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों व योजनाओं की जानकारी देंगे। इस गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को उन्नत खेती के प्रति जागरूक करना और विकसित कृषि के संकल्प को ज़मीनी स्तर पर साकार करना है।