Type Here to Get Search Results !
BREAKING

जयनगर/मधुबनी/बिहार: पूर्व प्रधानमंत्री पं. नेहरू का मनाया गया श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेसियों ने तेल चित्र पर की पुष्पांजलि

 जयनगर/मधुबनी/बिहार

ब्यूरो चीफ बिहार राजेश कुमार मिश्रा।

पूर्व प्रधानमंत्री पं. नेहरू का मनाया गया श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेसियों ने तेल चित्र पर की पुष्पांजलि 


जयनगर प्रखंड के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ललित कुटीर परिसर में आज भारत के पहले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनगर प्रखंड के अध्यक्ष सुरेंद्र महतो एवं संचालन नगर अध्यक्ष गुड्डू साह ने किया। साथ ही मौके और प्रदेश डेलीगेट मीना देवी कुशवाहा, वरिष्ठ कांग्रेसी मोहम्मद चांद साहब, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र साह, अजय झा, मुकेश कुमार सिंह, रविंद्र पोद्दार, रामचंद्र दास, राकेश झा, प्रदीप पंजियार, मोहम्मद असलम, सत्यनारायण शाह अमित सिंह, मोहम्मद इम्तियाज, राम आशीष कामत सहित अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं नेता उपस्थित रहे। आगे पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर सभी वक्ताओं ने अपने- अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को (चाचा नेहरू) के नाम से भी जाने जाते थे। आधुनिक भारत को बनाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और देश को आजाद कराने में पंडित जवाहरलाल नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही उन्होंने भारत की राजधानी में एम्स सहित आईआईटी जैसे संस्थानों का आधारशिला भी रखें।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe