Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कैथल: सेना की मजबूती के लिए फरसाधारी 11 मई रविवार पहरावर में एकत्रित होंगे – जयहिन्द

 सेना की मजबूती के लिए फरसाधारी 11 मई रविवार पहरावर में एकत्रित होंगे – जयहिन्द


पाकिस्तान के साथ हो आर पार – जयहिन्द


सेना के साथ नेता भी जाएं बोर्डर पर – जयहिन्द


गौड़ ब्राह्मण संस्था के चुनाव करवाएं सीएम – जयहिन्द


रिपोर्ट मोहित गुलाटी


कैथल 2 मई ।  शुक्रवार 2 मई को कैथल जिले की हनुमान वाटिका में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव में नवीन जयहिन्द पहुंचे। शोभा यात्रा निकालकर बड़ी धूम–धाम से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। जयहिन्द ने रवि शर्मा व उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया।


जयहिन्द ने सभी को रविवार 11 मई 11 बजे गांव पहरावर(रोहतक) की जमीन पर मनाए जाने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्योता दिया। जिसमें स्पेशल खीर का प्रसाद व भंडारा किया जाएगा।


जयहिन्द का कहना है कि सुनने में आ रहा है मुख्यमंत्री जी भी रोहतक में राज्यस्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव मना रहे है, तो जयहिन्द ने अपील की मुख्यमंत्री जी गांव पहरावर(रोहतक) में जन्मोत्सव मनाए और पहरावर की जमीन से गौड़ ब्राह्मण संस्था के चुनाव करवाने की व जमीन पर डेवलपमेंट के लिए 21 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी करने की घोषणा करके जाए। अगर वे ऐसा करते है तो हम उनको काजू–किशमिश की खीर खिलाएंगे। इसके इलावा दूसरे सामाजिक समस्याओं व मुद्दों पर भी बात करे। क्योंकि भगवान परशुराम न्याय के देवता है।


जयहिन्द ने कहा कि अब बयानों से नहीं बदले से बात बनेगी और देश के सभी लोग चाहते है कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए। मोदी जी जितना जल्दी हो सके आर–पर करें। साथ ही जयहिन्द ने देश के सभी सांसदों, विधायकों, मुख्यमंत्रियों व प्रधानमंत्री जी से अपील करते हुए कहा कि वे हमारे देश के सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए बोर्डर पर उनके साथ जाए।


पहलगाम में जो निर्दोष लोग मारे गए है उनके लिए और सेना की मजबूती व साथ के लिए हम सभी फरसाधारी 11 मई 11 बजे पहरावर धाम(रोहतक) में मनाए जाने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव में एकत्रित होंगे। जयहिन्द ने कहा कि हम फरसा लेकर बोर्डर पर भी जाने को तैयार है, चाहे हमें वहां सैनिकों को रोटी देने का ही काम क्यों न करना पड़े। साथ ही जयहिन्द ने लोगो से भी अपील की सब अपनी सेना का हौसला बढ़ाएं। हम सेना की मजबूती के सेना के साथ खड़े है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe